नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- दिवाली और फेस्टिव सीजन को मोबाइल और टीवी कंपनियों के लिए साल का सबसे बड़ा सेल का मौका माना जाता है। कंपनियां इस दौरान ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नए प्रोडक्ट लॉन्च करती हैं और ऑनलाइन व ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर कई तरह के ऑफर भी देती हैं। लेकिन इस बार बाजार से आ रही खबरें कंपनियों की चिंता बढ़ाने वाली हैं। फेस्टिव सीजन में स्मार्टफोन और टीवी की सेल उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। इसका असर अब कंपनियों की प्रोडक्शन प्लानिंग पर भी पड़ने लगा है। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मोबाइल और टीवी बनाने वाली कंपनियां अगले 2-3 महीनों में प्रोडक्शन को आपके टारगेट से 20% तक कम कर सकती हैं। फेस्टिव सीजन में पिछले साल के मुकाबले सेल की मात्रा में करीब 25% की गिरावट दर्ज की गई है। दूसरी ओर, दुकानदारों और डिस्ट्रीब्यूटर्स के पास ...