नई दिल्ली, जुलाई 17 -- फेंगशुई के अनुसार एसेंशियल ऑयल घर में अच्छी एनर्जी लेकर आते हैं। हालांकि इनका सही इस्तेमाल और तरीका मालूम हो तो ये ज्यादा असरदार साबित होते हैं। हर कोई चाहता है कि उनके घर में हमेशा खुशियां दस्तक दें और वहां शांति और सुकून महसूस हो। कई लोग घर में अलग-अलग खुशबू वाले एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल करते हैं ताकि हर कोना महके और इससे मन खुश रहे। ये ऑयल सिर्फ घर को महकाने का काम नहीं करते हैं बल्कि फेंगशुई की मान्यता के अनुसार इनसे सोच पॉजिटिव होती है और मानसिक शांति भी मिलती है। फेंगशुई के अनुसार हर एक एसेंशियल ऑयल का असर अलग-अलग माना जाता है। अगर सही कमरे में सही ऑयल का इस्तेमाल किया जाए तो आप इसके फायदे का भरपूर लाभ उठा सकते हैं। जानिए ऐसे 5 एसेंशियल ऑयल जिन्हें फेंगशुई में काफी शुभ माना जाता है।फेंगशुई के 5 सबसे असरदार एसे...