नई दिल्ली, जुलाई 9 -- वास्तुशास्त्र की तरह ही फेंगशुई में भी पर्स को सिर्फ पैसे रखने की ही जगह नहीं माना जाता है। इसे सुख-समृद्धि और एनर्जी के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। मान्यता है कि पर्स जितना साफ और सही तरीके से रखा जाएगा जिंदगी में पॉजिटिविटी उसी तरह से अट्रैक्ट होगी। हालांकि तमाम लोग पर्स में पुराने बिल, टिकट या फिर फालतू के कागज भी रखे रहते हैं जोकि सही तरीका नहीं है। फेंगशुई मान्यता के अनुसार अगर पर्स में इन चीजों को हमेशा रखा जाए तो ये आर्थिक स्थिति पर बुरा असर डाल सकते हैं। जानिए आखिर फेंगशुई के हिसाब से पर्स को सही तरीके से कैसे रखा जाए कि इसका लाभ भी मिले।पर्स में पुराने बिल रखने के नुकसान1. बढ़ेगा फालतू का खर्चा फेंगशुई के अनुसार पर्स में रखी हुई चीजें भी एनर्जी लेकर चलती है। ऐसे में अगर पुराने बिल या फिर कागज इसमें रखे ज...