नई दिल्ली, अगस्त 12 -- Tortoise Ring Rules: फेंगशुई में कछुए के डिजाइन वाली अंगूठी को बहुत ही महत्व दिया जाता है। चांदी या फिर पंचधातु से बने कछुए की अंगूठी को पहनना काफी शुभ माना जाता है। दरअसल फेंगशुई में कछुए को सुख-समृद्धि और लंबी उम्र से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में लोग इस अंगूठी को धन और सौभाग्य के लिए पहनते हैं। हालांकि ये समझना भी जरूरी है कि सिर्फ इस अंगूठी को पहन लेना ही काफी नहीं है। फेंगशुई में इसे लेकर कुछ नियम भी बताए गए हैं। इन नियमों को नजरअंदाज करना सही नहीं माना जाता है। मान्यता है कि इससे कछुए वाली अंगूठी का शुभ प्रभाव कम हो जाता है। जानें इस अंगूठी को पहनने के बाद कौन सी गलतियां नहीं करनी हैं और बाकी किन चीजों पर ध्यान देने की जरूरत है?इस तरह से पहनें कछुए वाली रिंग 1. कछुए वाली अंगूठी पहनते वक्त इस बात का ध्यान रखें क...