नई दिल्ली, अगस्त 26 -- फेंगशुई में घर की हर एक छोटी-बड़ी चीज की सही दिशा और सही जगह के बारे में बताया गया है। मान्यता है कि अगर घर में हर एक चीज की प्लेसमेंट सही से हो तो माहौल पॉजिटिव होता है। इन्हीं में से एक चीज है जिसे फेंगशुई में काफी पॉजिटिव माना जाता है और वो है धातु वाला कछुआ। इसे स्टेबिलिटी, सुरक्षा, लंबी उम्र के साथ-साथ सुख-समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि अगर घर में इसे सही दिशा और सही जगह पर रखा जाए तो इसका लाभ दोगुना हो जाता है। जानें नियम के अनुसार धातु के कछुए को कहां-कहां रख सकते हैं?इन दिशाओं में रखें धातु वाला कछुआ 1. फेंगशुई के हिसाब से उत्तर दिशा में इसे रखना सबसे शुभ माना जाता है। इस दिशा को करियर से जोड़कर देखा जाता है। जिन लोगों को प्रोफेशनल लाइफ में बार-बार रुकावट का सामना करना पड़ रहा है या फिर बिजनेस...