नई दिल्ली, अगस्त 29 -- फेंगशुई में किचन की एनर्जी को बहुत ही खास माना जाता है। किचन में सिर्फ खाना नहीं बनता है बल्कि इसका कनेक्शन परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य और घर की सुख-समृद्धि से भी जुड़ा हुआ होता है। फेंगशुई में माना जाता है कि किचन में रखी हुई हर एक चीज का असर पूरे घर की एनर्जी पर पड़ता है। मान्यता है कि अगर किचन में सब ठीक हो तो घर में सुख-शांति बनी रहती है। वहीं किचन में की गई छोटी सी गलती भी घर में नेगेटिव एनर्जी को बढ़ा देती है। फेंगशुई में माना जाता है कि इन गलतियों के चलते घर में पैसों की दिक्कत, फालतू के खर्चे और तनाव की स्थिति बनती है। जानिए आखिर किचन में कौन सी गलतियां नहीं करनी हैं?किचन में भूलकर भी ना करें ये गलतियां-1. गैस चूल्हा और सिंक ना हो पास फेंगशुई के नियम के हिसाब से गैस चूला और सिंक आसपास नहीं होने चाहिए। जहा...