नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- जिस तरह से वास्तु शास्त्र में घर से जुड़ी हर वस्तु की सही दिशा, स्थान, उपाय आदि बताए गए हैं, ठीक इसी तरह फेंगशुई टिप्स भी हैं जिनका ख्याल रखने से घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। इसलिए फेंगशुई को चीन का वास्तु शास्त्र भी कहते हैं। फेंगशुई का शाब्दिक अर्थ है वायु और जल। घर का निर्माण किस प्रकार करें, कैसे घर को सुंदर बनाएं, घर में क्या-क्या सामान होना चाहिए? इन सभी बातों की जानकारी हमें फेंगशुई में आसानी से मिलती है। फेंगशुई मानता है कि घर में कुछ विशेष वस्तुओं को सही दिशा और स्थान पर रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। इसी कड़ी में हम आपको ऐसी 5 फेंगशुई चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो आपके घर में सुख, शांति और समृद्धि लाने में सहायक मानी जाती हैं। यह भी पढ़ें- फेंगशुई टिप्स: ऑफिस में लैपटॉप के बगल ...