नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- कड़ी मेहनत करने के बावजूद कई बार धन का संचय नहीं हो पाता या खर्चे आमदनी से ज्यादा हो जाते हैं। चीनी वास्तु शास्त्र फेंगशुई में इन समस्याओं का समाधान ऊर्जा के संतुलन में बताया गया है। फेंगशुई के अनुसार आपके घर या ऑफिस का एक खास कोना आपकी आर्थिक किस्मत को नियंत्रित करता है, जिसे 'मनी कॉर्नर' या 'वेल्थ एरिया' कहा जाता है। इस कोने को सही तरीके से सक्रिय करने से धन प्रवाह बढ़ता है, अवसर खुलते हैं और आर्थिक स्थिरता आती है।मनी कॉर्नर क्या है और इसे कैसे पहचानें? फेंगशुई के बगुआ मानचित्र के अनुसार, घर, लिविंग रूम या बेडरूम का दक्षिण-पूर्व (South-East) वाला कोना धन और समृद्धि का क्षेत्र होता है। इस कोने का सीधा संबंध आपके जीवन में आने वाले अवसरों, संपत्ति और आर्थिक उन्नति से है। यदि इस दिशा की ऊर्जा अवरुद्ध या नकारात्मक है, ...