नई दिल्ली, जनवरी 28 -- वास्तु शास्त्र हो या फिर फेंगशुई हर किसी में हमारे आसपास की एनर्जी को बदलने के उपाय बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र को लेकर कई लोगों को मानना है कि इसमें सिर्फ दिशाओं का ही ज्ञान है लेकिन ऐसा नहीं है। वहीं फेंगशुई में भी ऐसा नहीं है। वास्तु शास्त्र और फेंगशुई दोनों में ही बताया गया है कि हमारे द्वारा की गई लगभग कई चीजों का संबंध इनसे हैं। हमारी कुछ आदतों से भी जिंदगी में अच्छे और बुरे प्रभाव पड़ते हैं। आपने अक्सर देखा होगा कि लोग कमरे में अलमारी को खुला छोड़ देते हैं। या हो सकता है कि जल्दी-जल्दी में आपके साथ भी ऐसा हुआ है लेकिन ऐसा करना बिल्कुल भी ठीक नहीं है। फेंगशुई के नियम के अनुसार ऐसा करके हम अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मार लेते हैं।ना छोड़ें खुली हुई अलमारी फेंगशुई के अनुसार खुली हुई अलमारी भूलकर भी नहीं छोड़नी चाहि...