नई दिल्ली, फरवरी 10 -- Office Desk Feng Shui Tips: फेंगशुई एक ऐसा तरीका है जिसके नियमों का पालन करके हम अपनी आसपास की एनर्जी को सही दिशा में लगा सकते हैं। दरअसल हमारे घर या फिर ऑफिस में रखी चीजें हमारी सोच के साथ-साथ काम करने के तरीके और पैसों की स्थिति को प्रभावित करती हैं। अगर एनर्जी पॉजिटिव होती है तो हमारा मन हर काम में लगता है और सारी चीजें आराम से बिना किसी रूकावट के होते चली जाती हैं। वहीं गलत चीज से एनर्जी खराब होती है। बात की जाए ऑफिस के डेस्क की तो यहां पर रखी हुई हर एक छोटी-बड़ी चीज का असर हमारे फोकस और परफॉर्मेंस पर पड़ता है। ऐसे में इसका सीधा संबंध हमारी आर्थिक स्थिति से भी होता है। आज बात करेंगे कि उस चीज की जिसे डेस्क पर रखने से आपके आसपास की एनर्जी हमेशा ही अच्छी रहेगी और काम में मन भी बहुत लगेगा।ऑफिस डेस्क पर रखें ये चीज ...