नई दिल्ली, जून 24 -- वास्तुशास्त्र की तरह ही फेंगशुई में भी ये माना जाता है कि घर की एक-एक चीज हमारी एनर्जी को प्रभावित करती है। आज बात करेंगे मेडिकल बिल्स और डॉक्टर के पर्चे से जुड़े नियम के बारे में। घर टेस्ट रिपोर्ट्स और मेडिकल बिल को हम बिना सोचे-समझे ही इधर-उधर रख देते हैं जोकि सही तरीका नहीं है। फेंगशुई के अनुसार हर एक चीज अपने साथ एक खास तरह की एनर्जी लिए रहती है। मेडिकल बिल और बीमारी से जुड़े कागजात को हमेशा घर की सही जगह पर रखना जरूरी होता है। अगर इन्हें गलत तरीके और गलत जगह पर रखा जाए तो इससे घर का माहौल प्रभावित हो सकता है। इतना ही नहीं इससे ना सिर्फ बीमारियां घर पकड़ लेगी बल्कि पैसों से जुड़ी दिक्कत कभी खत्म होने का नाम भी नहीं लेंगी। तो चलिए जानते हैं कि आखिर मेडिकल बिल्स को कहां और कैसे रखा जाना चाहिए और इन्हें कहां रखने से ...