FD Rules: 1 अक्टूबर से बदलेगा एफडी का खेल! बैंक हर दिन बताएंगे ब्याज, आम लोगों पर पडे़गा असर
नई दिल्ली, अगस्त 20 -- अगर आपकी जमा पूंजी बैंक एफडी में है तो 1 अक्टूबर 2026 से जुड़े इन नए नियमों को नजरअंदाज मत कीजिए। खासकर अगर आपने बड़ी रकम एफडी में लगा रखी है, क्योंकि RBI ने 3 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा के बल्क डिपॉजिट को लेकर नियमों में बदलाव किया है। अब बैंकों को ऐसे डिपॉजिट की ब्याज दरों की जानकारी रोजाना तय समय पर अपनी वेबसाइट पर देनी होगी। इतना ही नहीं, एक ही बैंक में एक ही दिन और समान शर्तों पर जमा रकम के लिए अलग-अलग शाखाओं में अलग ब्याज दर देने की गुंजाइश भी कम होगी। यानी बड़े एफडी निवेशकों के लिए 1 अक्टूबर से बैंक की ब्याज दरों पर नजर रखना पहले से ज्यादा जरूरी हो जाएगा।1 अक्टूबर से बैंक को रोज बताना होगा ब्याज नए नियमों के तहत बैंकों को जमा पर लागू ब्याज दरों की जानकारी अपनी वेबसाइट पर पहले से उपलब्ध करानी होगी। खासकर बल्क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.