नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- FD Rates: अक्टूबर 2026 में सीनियर सिटीजन यानी 60 साल या उससे अधिक उम्र के लोग फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर 8.5 फीसदी तक सालाना ब्याज पा सकते हैं। सबसे ज्यादा ब्याज देने वाले बैंकों में स्मॉल फाइनेंस बैंक आगे हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से 7 अक्टूबर को रेपो रेट में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद ब्याज दरों पर सबकी नजर बनी हुई है। ऐसे में अगर आप रिटायरमेंट के बाद अपनी बचत पर नियमित और सेफ रिटर्न चाहते हैं, तो एफडी कराने से पहले अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरों की तुलना करना जरूरी है। कल इंडियन बैंक ने 23 अक्टूबर 2026 से कुछ चुनिंदा पीरियड की एफडी पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं। बैंक ने 555 दिन की इंड ग्रो एफडी पर ब्याज दर 6.65 फीसदी से बढ़ाकर 6.80 फीसदी कर दी है। वहीं, 777 दिन की इंड प्रॉस्पर एफडी पर ब्याज दर 6.60 फीसदी से ...