नई दिल्ली, जुलाई 6 -- अगर आप सीनियर सिटीजन हैं और अपनी मेहनत की कमाई पर स्थिर और निश्चित रिटर्न के रूप में ब्याज चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है। देशभर में सीनियर सिटिजन्स के लिए सावधि जमा (Fixed Deposit) आज भी सबसे भरोसेमंद निवेश विकल्पों में से एक है।आरबीआई के फैसले के बाद बैंकों की नई दरें हाल ही में जून समीक्षा में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपनी ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। इसके बाद, देश के कई प्रमुख बैंक, खासकर छोटे वित्तीय बैंक, निवेशकों को एफडी पर 8% से अधिक ब्याज दे रहे हैं। सीनियर सिटीजनको कुछ पात्रता शर्तें पूरी करने पर, चुनिंदा बैंकों में FD पर 8.50% तक का ब्याज कमा सकते हैं। इस खबर में हम छोटे वित्तीय बैंकों, प्राइवेट और सरकारी के 13 से अधिक बैंकों की तुलना कर रहे हैं, जो 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दर...