नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- New FD Rules Changed From 1st October: 1 अक्टूबर से एफडी से जुड़े नियमों में बदलाव होने जा रहा है। यह नियम बल्क एफडी से जुड़ा हुआ है। आरबीआई ने बल्क एफडी को लेकर और परदर्शिता बनाने के लिए यह बदलाव पर जोर दिया है। बता दें, बैंकों को अब ब्याज दरों को लेकर और स्पष्टता दिखाना होगा।क्या है नया नियम? केंद्रीय रिजर्व बैंक की तरफ से दिए गए निर्देशों के अनुसार अब बैंकों को बल्क एफडी रेट्स की जानकारी हर रोज सुबह 10 बजे अपनी वेबसाइट पर देनी होगी। आरबीआई ने ब्याज दरों को अपडेट करने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय और दिया है। यानी 10:10 तक हर हाल में ब्याज दरों की जानकारी पब्लिक कर देनी होगी। बता दें, इस बदलाव से अब ग्राहकों को लम्बे समय के बल्क एपडी करने पर अधिक स्पष्टता रहेगी। यह भी पढ़ें- घरेलू शेयर बाजार की स्थिति में इस हफ...