नई दिल्ली, अगस्त 3 -- FCI AG 3 Recruitment 2026: सरकारी नौकरी का ख्वाब देखने वाले नौजवानों के लिए एक बेहद काम की और बड़ी खबर सामने आ रही है। अगर आप भी लंबे वक्त से एक अच्छी और सुरक्षित नौकरी की तलाश में हैं, तो अब अपनी कमर कस लीजिए। फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी भारतीय खाद्य निगम (FCI) जल्द ही असिस्टेंट ग्रेड 3 (AG 3) पदों के लिए बंपर भर्ती का ऐलान करने वाला है। हालांकि, अभी तक विभाग की तरफ से कोई पक्का या ऑफिशियल नोटिफिकेशन तो नहीं आया है, लेकिन उम्मीद यही है कि अगस्त और सितंबर 2026 के बीच इसका विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा। जो युवा दिन-रात एक करके एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह एक ऐसा मौका है जिसे किसी भी कीमत पर हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। आइए आपको तफसील से बताते हैं कि इस भर्ती में क्या-क्या होने वाला है और कौन इसके लिए अप्लाई...