Fatehpur News:
फतेहपुर, सितम्बर 4 -- Fatehpur News: फतेहपुर (औंग)। बीकमपुर खूनी संघर्ष के बाद से लापता राजू को आखिर जमीन निगल गई या आसमान, यह सवाल पुलिस के सामने पहेली बना हुआ है। 48 घंटे बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस रातभर सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद शुक्रवार सुबह से ग्रामीणों के साथ खेत, तालाब और आसपास के जंगल खंगाल रही है। हत्या के बाद शव को गंगा या पांडु नदी में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस साक्ष्य हाथ नहीं लगा है। जांच में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। औंग कस्बे में दो अलग-अलग स्थानों और कानपुर सीमा के सिकठिया में शराब ठेके के सामने लगे कैमरों में पवन और राजू बाइक से गुजरते दिखाई दिए हैं। फुटेज में दोनों के साथ होने की पुष्टि के बाद पुलिस अब उनके आने-जाने के रास्ते की कड़ियां जोड़ रही है। सीसीटीवी में दोनों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.