Fatehpur News: 700 साल पुराना पंचमठन शिव मंदिर बारिश में ढहा
फतेहपुर, सितम्बर 1 -- Fatehpur News: विजयीपुर। क्षेत्र के ऐतिहासिक एकडला गांव में स्थित करीब 700 वर्ष प्राचीन पंचमठन शिव मंदिर सोमवार देर रात बारिश के दौरान अचानक भरभराकर गिर गया। ऐतिहासिक महत्व से जुड़े इस मंदिर के धराशायी होने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में मायूसी छा गई। गनीमत रही कि मंदिर काफी समय से जर्जर हालत में था और वहां पूजा-अर्चना भी बंद थी, जिसके चलते हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। ग्रामीणों के अनुसार एकडला गांव को ऐतिहासिक बीरबल के ननिहाल के रूप में भी जाना जाता है। इसी गांव में जमीन से करीब 40 फीट की ऊंचाई पर पंचमठन शिव मंदिर का निर्माण बताया जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर की प्राचीनता करीब सात सौ वर्ष थी और यह क्षेत्र की ऐतिहासिक धरोहर के रूप में जाना जाता था। ग्रामीणों के मुताबिक मुगल शासक औरंगजेब के शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.