फतेहपुर, जुलाई 10 -- Fatehpur News: फतेहपुर। नगर पालिका परिषद द्वारा शहर की जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त कराने के लिए करीब 70 लाख रुपये से नाला सफाई का काम बारिश से पहल करवाया गया गया था। लेकिन भारी भरकम रकम खर्च व जलनिकासी के किए जाने वाले दावों की पहली बारिश में ही पोल खुल गई। आलम यह है कि कई निचले इलाकों में हल्की बारिश होते ही जलभराव की समस्या जस की तस बनी हुई है। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के इमिलिहाबाग, टीचर्स कालोनी, रानी कालोनी, आवास विकास समेत कई निचले इलाकों में हल्की बारिश के दौरान सड़कें तालाब में तब्दील हो जाती हैं। घरों के बाहर पानी भर जाने से स्थानीय लोगों का आवागमन भी काफी मुश्किल हो जाता है। वहीं वाहनों का भी आवागमन प्रभावित होता है, स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल जलनिकासी के नाम पर लाख...