फतेहपुर, अगस्त 20 -- Fatehpur News: विजयीपुर। किशनपुर नगर पंचायत के लोगो को आधुनिक सुविधाएं दिए जाने के लिए नवीन नगर पंचायत कार्यालय का निर्माण 33.84 लाख से कराया गया है। जिसमें आगंतुकों को लिए आधुनिक कक्ष सहित अन्य कार्यालय बनाए गए हैं। नव निर्मित भवन के अब लोकार्पण की तैयारी की जा रही है जिसके बाद कार्यालय का संचालन शुरू हो सकेगा। पूर्व में संचालित हो रहे नगर पंचायत कार्यालय में मीटिंग हाल व आगंतुक कक्ष न होने के चलते बगल में ही नए आधुनिक कार्यालय का निर्माण कराया गया। जिसका निरीक्षण ईओ प्रवेंद्र कुमार ने किया। बताया कि नया कार्यालय बनकर तैयार हो चुका है जिसमें कुछ छोटी-छोटी कमियां पाए जाने पर उसका सुधार करवाए जाने के लिए संस्था को निर्देशित किया गया है जिसके बाद इसका लोकार्पण जल्द ही कराया जाएगा। ईओ ने बताया कि नवीन भवन में आने वाले आग...