फतेहपुर, सितम्बर 15 -- Fatehpur News: फतेहपुर। प्रथम डिवीजन के दतौल उपकेंद्र के तहत विशेष अभियान चलाया गया। जेई धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने उपकेंद्र के मूसेपुर सत्कारा गांव में जांच की। जिसके दौरान 29 बकाएदारों के कनेक्शन काटने के साथ ही करीब 16 बकाएदारों से 65 हजार रुपये वसूल किए गए। जेई ने बताया कि दो परिसरों में बिजली चोरी करते पाए जाने पर सम्बंधितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, साथ ही उपभोक्ताओं को बकाया जमा कराने को जागरुक किया गया। टीम में शिव भगवान तिवारी, शिवम पटेल, भूपत प्रसाद, शिवम सिंह, अमित पटेल, नरेश कुमार, महेंद्र कुमार, राधे तिवारी आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: चेकिंग में दो कनेक्शन कटे, 1.25 लाख वसूले

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...