Fatehpur News: 28 हॉटस्पॉट चिंहित, बनेगी अस्थायी पुलिस चौकी
फतेहपुर, अगस्त 22 -- Fatehpur News: फतेहपुर,संवाददाता। चोरी, छिनैती और लूट की घटनाओं पर रोक लगाने के लिये एसपी ने नया प्लान तैयार किया है। एसपी ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 28 हॉटस्पॉट चिंहित कर वहां एक सप्ताह के भीतर अस्थायी पुलिस चौकी या चेक पोस्ट स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। इन स्थानों पर नियमित पुलिस गश्त के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। शुक्रवार देर रात रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में एसपी ने चोरी, छिनैती और लूट की घटनाओं को लेकर अपराध समीक्षा गोष्ठी की। इसमें थाना क्षेत्रों में अपराध की स्थिति और संवेदनशील स्थानों की समीक्षा की गई। एसपी ने संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि चिंहित हॉटस्पॉट पर पुलिस की नियमित मौजूदगी दिखाई देनी चाहिए। इसके साथ ही संदिग्ध लोगों और गतिविधियों की जानकारी मिलन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.