Fatehpur News: 25 हजार के इनामी चेतन के पुलिस ने दर्ज किए बयान
फतेहपुर, सितम्बर 25 -- Fatehpur News: फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के असनी गांव के मनीष तिवारी हत्याकांड में 25 हजार रुपये के इनामी आशुतोष सिंह उर्फ चेतन सिंह के पुलिस ने गुरुवार को बयान दर्ज किए। चेतन पर हत्यारोपियों को संरक्षण देने के आरोप हैं। फरार होने पर एसपी ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था, लेकिन चेतन सिंह ने हाइकोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी डाल रखी है। हुसैनगंज पुलिस ने नोटिस देकर गुरुवार को उसका विस्तृत बयान दर्ज किया। आरोपी ने अपने बयान में हत्या के बाद आरोपियों को लखनऊ तक भागने में मदद की बात स्वीकार की। पुलिस ने बयान दर्ज करने के बाद निजी मुचलके पर आरोपी को छोड़ दिया। बता दें कि असनी गांव में 29 अगस्त की रात 40 वर्षीय मनीष तिवारी की गोली मारकर हत्या हुई थी। मामले में अमन सिंह और इंद्रेश उर्फ मनू सिंह को पुलिस ने 24 घंटे के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.