फतेहपुर, जुलाई 21 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 25 जुलाई को संभावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। मंगलवार को जिला प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग ने कार्यक्रम को लेकर तीन स्थानों का जायजा लिया गया। वहीं विभागीय तैयारियां ने भी रफ्तार पकड़ ली है। हालांकि अभी आधिकारिक रूप से सीएम का कार्यक्रम घोषित नहीं है।मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर को लेकर मंगलवार को संयुक्त टीम द्वारा मदारीपुर कला, बांदा सागर रोड स्थित एफसीआई गोदाम, जोनिहा चौराहा आदि में कार्यक्रम स्थल व हेलीपैड बनवाए जाने के लिए स्थान को चिंहित किया है। हालांकि अब तक कार्यक्रम की संभावनाएं है, लेकिन अफसरों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सूत्रों का कहना है कि कार्यक्रम स्थल तय होने के बाद वहां पर काम को भी तत्काल ...