फतेहपुर, सितम्बर 23 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। जिले की 2359 आशा कार्यकर्ताओं को फील्ड में ऑनलाइन रिपोर्टिंग के दौरान नेटवर्क की समस्या से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। शासन की पहल पर आशा कार्यकर्ताओं को उपलब्ध कराए गए सरकारी मोबाइल फोन को 2-जी से 5-जी नेटवर्क में अपग्रेड किया जा रहा है। इसके साथ ही बीएसएनएल के अधिकारी आशाओं को मोबाइल संचालन और नेटवर्क से जुड़ी तकनीकी जानकारी भी देंगे।

आशा कार्यकर्ताओं का कार्य आशा कार्यकर्ताओं का अधिकांश काम गांवों और दूर-दराज के क्षेत्रों में होता है। उन्हें गर्भवती महिलाओं, बच्चों के टीकाकरण, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य विभागीय गतिविधियों से संबंधित सूचनाएं विभिन्न पोर्टल और एप के माध्यम से आनलाइन दर्ज करनी होती हैं। कई क्षेत्रों में नेटवर्क कमजोर होने के कारण डेटा अपलोड करने में परेशानी होती थ...