Fatehpur News: 23 लाख से हो रहा नाली युक्त सीसी मार्ग का निर्माण
फतेहपुर, अगस्त 24 -- Fatehpur News: फतेहपुर। टीचर्स कालोनी और सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज शिवपुरम को जाने वाले खस्ताहाल मार्ग से लोगों व छात्र छात्राओं को राहत मिलेगी। नगर पालिका 23 लाख की लागत से नाली युक्त सीसी मार्ग का निर्माण शुरू कर दिया है। करीब 200 मीटर के इस मार्ग का निर्माण 22.90 लाख की लागत से कराया जा रहा है। जिससे छात्रों के साथ ही अभिभावकों व स्थानीय लोगो में खुशी दिखाई दे रही है। ईओ नगर पालिका रविंद्र कुमार ने बताया कि मार्ग निर्माण में दोनो ओर जलनिकासी के लिए नाली बनवाई जाएगी काम को शुरू करा दिया गया है, बारिश के कारण कुछ लेट लतीफी हो रही है जल्द ही सुलभ मार्ग से छात्र आवागमन कर सकेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.