Fatehpur News: 211 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, गणमान्यों ने दिया आशीर्वाद
फतेहपुर, अक्टूबर 14 -- Fatehpur News: असोथर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बुधवार को अयाह-शाह विधानसभा क्षेत्र के असोथर स्थित अस्वथामा मंदिर परिसर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 211 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। इनमें 209 जोड़ों का हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कराया गया, जबकि दो अल्पसंख्यक जोड़ों का निकाह संपन्न हुआ। समारोह में जनप्रतिनिधियों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देकर सुखमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। ब्लाक हसवां के 69, असोथर के 50, बहुआ के 35 और सदर नगर पालिका परिषद के 47 जोड़ों का विवाह कराया गया। इसके अलावा नगर पंचायत असोथर के आठ और नगर पंचायत बहुआ के दो जोड़े भी परिणय सूत्र में बंधे। समारोह में विधायक अयाह-शाह विकास गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को वैवाहिक सामग्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.