फतेहपुर, जुलाई 9 -- Fatehpur News: औंग, संवाददाता। बिना सक्षम अधिकारी के आदेश के बिना पट्टा आवंटित कर खतौनी में दर्ज करा कर 21 बीघा जमीन हड़पने के मामले का पर्दापाश हो गया। प्रशासन ने हिन्दुस्तान द्वारा उजागर किए गए फर्जीवाड़े की खबर को संज्ञान में लेते हुए खतौनी में दर्ज त्रुटिपूर्ण फर्जी खातों को निरस्त कर दिया है। हालांकि फर्जीवाड़े के खेल में लिप्त कर्मचारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने से अफसर सवालों के घेरे में है। बता दें कि क्षेत्र के दरिययापुर मजरे अभयपुर गांव के तीन सगे भाई और भतीजे बिंदकी तहसील के खतौनी विभाग के कर्मचारियों समेत दूसरे राजस्व कर्मियों के साथ मिल कर फर्जी पट्टा आवंटन करा कर खतौनी में नाम अंकित कर जमीन हड़पने का खेल करते है। उक्त परिवार पर ग्राम सभा से इतर दूसरी पड़ोसी ग्राम सभा थानपुर में 21 बीघा और भाऊ पुर ...