फतेहपुर, जुलाई 28 -- Fatehpur News: फतेहपुर। नगर पालिका क्षेत्र के राधानगर के एक विद्यालय के समीप बसी नई बस्ती पश्चिमी गली के वाशिंदे आधुनिक दौर में भी गांव से बदतर हालातों में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। विकास के दावों को मुंह चिढ़ाती इस बस्ती में पिछले 20 साल से लोग पक्के मार्ग के लिए तरस रहे हैं। बारिश का मौसम आते ही यहां के करीब एक सैकड़ा परिवारों के सामने आवागमन का संकट खड़ा हो जाता है। जलभराव और कच्चे रास्ते पर कीचड़ व फिसलन होने के कारण आए दिन साइकिल और बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। लगातार मांग के बावजूद नई बस्ती के वाशिंदो को पक्का मार्ग नसीब नहीं हो सका, जिम्मेदारों की अनदेखी का शिकार होकर मोहल्ले वासियों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को उठानी पड़ रही है, जो आए दिन कीचड़ में फि...