फतेहपुर, सितम्बर 10 -- Fatehpur News: छिवलहा। हथगाम ब्लाक के छिवलहा कस्बे में गुरुवार को राजेश सोनी के संयोजन में निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं उपचार शिविर लगाया गया। श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकीकुंड चित्रकूट-सतना के सहयोग से लगे शिविर में 176 मरीजों की आंखों की जांच की गई। कैंप प्रभारी डा. विनय गुप्ता ने बताया कि 124 मरीजों को चश्मे और 15 को दवाएं दी गईं। वहीं मोतियाबिंद से पीड़ित 20 मरीजों को निशुल्क आपरेशन के लिए ट्रस्ट की एंबुलेंस से चित्रकूट ले जाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब हर माह की दस तारीख को छिवलहा में शिविर लगाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...