फतेहपुर, अक्टूबर 5 -- Fatehpur News: फतेहपुर। नवरात्र में मां दुर्गा के दरबार सजने से पहले पुलिस ने सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है। जिले में इस बार 1979 देवी पंडाल स्थापित किए जाएंगे। इनमें मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में स्थापित होने वाले 110 पंडालों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इन पंडालों पर भीड़ और धार्मिक आयोजनों के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस ने विशेष सुरक्षा इंतजाम किए हैं। संवेदनशील पंडालों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की व्यवस्था की गई है। 11 अक्तूबर से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहे हैं। इस दौरान शहर से लेकर गांवों और कस्बों तक देवी पंडालों की स्थापना के साथ ही धार्मिक आयोजनों का सिलसिला शुरू हो जाता है। शाम से देर रात तक पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। खासकर आरती और जागरण के दौरान बड़ी...