फतेहपुर, जुलाई 2 -- Fatehpur News: फतेहपुर। जिले में खोए और गुम हुए मोबाइल फोन तलाशने के लिए चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल और सीसीटीएनएस टीम की मदद से कुल 113 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटा दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 17 लाख रुपये आंकी गई है। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में गुरुवार को एसपी ने मोबाइल उनके मालिकों के सुपुर्द कर दिए। अपना खोया मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार जताया। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: सीईआईआर पोर्टल से पुलिस ने बरामद किए आठ गुम मोबाइल यह भी पढ़ें- सीईआईआर पोर्टल से विकासनगर पुलिस ने बरामद किए 8 मोबाइल, मालिकों को सौंपे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...