Fatehpur News: 16 साल की सेवा के बाद भी प्रमोशन की प्रतीक्षा
फतेहपुर, अक्टूबर 23 -- Fatehpur News: खागा। जिले के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की पदोन्नति की प्रक्रिया एक बार फिर गतिमान है। बेसिक शिक्षा परिषद के निर्देशों के क्रम में जिले के विभिन्न ब्लॉकों में शिक्षकों की वरिष्ठता निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को विभिन्न ब्लॉकों में प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापकों तथा प्रधानाध्यापकों व जूनियर हाईस्कूल के सहायक अध्यापकों से अलग अलग निर्धारित प्रारूपों पर उनकी नियुक्ति से जुड़ी विस्तृत सूचनाएं मांगी गईं। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव ने सात नवंबर तक हर हाल में पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी करने के सख्त निर्देश दिए हैं। हालांकि विभागीय कार्यशैली का आलम यह है कि जहां 23 अक्टूबर तक वरिष्ठता सूची अंतिम रूप से तैयार हो जानी चाहिए थी, वहीं विभाग अभी भी प्राथमिक सूचनाएं संकलित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.