फतेहपुर, अक्टूबर 29 -- फतेहपुर में पीईटी परीक्षा की तैयारियां Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। यूपी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) जिले के 16 केंद्रों पर शुक्रवार और एक नवम्बर को संपन्न होगी। दो दिन दो पालियों में परीक्षा का आयोजन होगा। इन चारों पालियों में परीक्षा देने के लिए कुल 24096 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए 16 सेक्टर व 16 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनात की गई है। इसके अलावा भारी संख्या में पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं। एक दिन पूर्व गुरुवार को परीक्षा केन्द्रों में सीटिंग प्लान तैयार किया गया। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि 30 अक्टूबर और एक नवम्बर को कुल चार पालियों में परीक्षा होगी। जिले में 16 केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक पाली में 6024 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके पूर्व 25 अक्टूबर की परीक्षा स...