फतेहपुर, अगस्त 19 -- Fatehpur News: फतेहपुर। पेशेवर जमानतदारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस अब तक 1564 जमानतदारों का सत्यापन करा चुकी है। सत्यापन में कोई जमानतदार फर्जी नहीं मिला, लेकिन 11 ऐसे जमानतदार चिंहित किए गए जो अलग-अलग मामलों में बार-बार जमानत कराते रहे हैं। पुलिस ने इन सभी 11 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जिनमें से चार को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। जांच में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि 11 पेशेवर जमानतदारों ने एक ही खतौनी और दस्तावेजों का इस्तेमाल करते हुए अलग-अलग मामलों में बार-बार जमानत ली। ऐसे कुल 57 मामले सामने आए हैं, जिनमें एक ही दस्तावेज का दोबारा इस्तेमाल किया गया। जांच में यह भी सामने आया कि एक पेशेवर जमानतदार ने तो 20 मामलों में जमानत ली है। पुलिस अब ऐसे जमानतदारों के पुराने रिकॉर्ड की भी पड़ताल कर रह...