फतेहपुर, अगस्त 22 -- Fatehpur News: बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के डीघ गांव निवासी प्यारेलाल ने पुलिस को बताया कि बीते गुरूवार को वह फतेहपुर काम से गया था। घर में पत्नी व 15 वर्षीय पुत्री थी, दोपहर में पत्नी नहाने को गई थी। इसी दौरान उसकी पुत्री बिना बताए चली गई। जिसकी गांव व नाते रिश्तेदारी में खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...