Fatehpur News: 15 दिन से खराब पड़ा हैंडपंप,सैकड़ों प्यासे
फतेहपुर, अक्टूबर 4 -- Fatehpur News: बकेवर, संवाददाता। जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण क्षेत्र के भैसौली गांव की करीब तीन सैकड़ा आबादी को गला तर करने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतों के बावजूद हैंडपंप को दुरुस्त न कराए जाने के चलते लोगो को दूरदराज से पानी लाने के लिए घंटो लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ता है, नतीजतन ग्रामीणों में रोष दिख रहा है। भैसौली गांव में एक स्थान पर लगे हैंडपंप से करीब तीन सैकड़ा लोगो की प्यास बुझती है। लेकिन यह हैंडपंप करीब 15 दिन से खराब होने के कारण पानी नहीं उगल रहा है, जिस पर ग्रामीणों ने हैंडपंप बनवाए जाने के लिए ब्लाक स्तरीय अधिकारियों के साथ ही जनप्रतिनिधियों से शिकायत करते हुए इसे दुरुस्त करवाने की मांग की थी। इसके बावजूद हैंडपंप को दुरुस्त नहीं करवाया जा सका, नतीजतन ग्रामीणों में आक्रोश दिखाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.