Fatehpur News: 15वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में 197 शोधपत्रों का प्रस्तुतिकरण
फतेहपुर, अक्टूबर 11 -- Fatehpur News: बिंदकी। कुंवरपुर रोड स्थित राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित 15वे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन देश-विदेश के शिक्षकों, शोधार्थियों ने 197 शोधपत्रों का प्रस्तुतिकरण किया। यहां यूनिवर्सिटी ऑफ फॉरेन लैंग्वेजेज के फॉरेन एक्सपर्ट (इंडिया) प्रो राजीव रंजन, स्कूल ऑफ ओरिएंटल लैंग्वेजेज, झेनजियांग यूएक्सियू चीन तथा श्रीलंका सबरागमुवा विश्वविद्यालय से हिंदी विभाग से डॉ. दिलंका रसांगी नानायकारा ने अपने विचार रखे।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर सपना पांडेय ने की। संचालन डॉ. अमित जायसवाल ने किया, जबकि सम्मेलन के संयोजक डॉ. अरविन्द शुक्ल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.