फतेहपुर, अगस्त 9 -- Fatehpur News: बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के जहानपुर डीघ निवासी वीर बहादुर वर्मा ने पुलिस को बताया कि उसका 14 वर्षीय पुत्र सत्यम दरवेशाबाद के स्वामी विज्ञानानंद इंटर कालेज में पढ़ता है। शनिवार की सुबह स्कूल के लिए घर से निकला लेकिन वापस नहीं लौटा। स्कूल में पता किया तो जानकारी हुई कि स्कूल ही नहीं आया। इसके बाद गांव, नाते रिश्तेदारी में खोजबीन के बाद भी पुत्र का कोई पर नहीं चल सका है। आशंका जताई कि पुत्र रास्ते से ही गुम हो गया है। कोतवाल शैलेश सिंह ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज की गई है, किशोर की तलाश की जा रही है। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: वेद पाठ की शिक्षा लेने निकला 17 वर्षीय छात्र लापता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...