फतेहपुर, सितम्बर 1 -- Fatehpur News: फतेहपुर। पिछले कुछ दिनों से रुक रुक कर हो रही बारिश में घरगिरी का सिलसिला जारी है। पिछले चौबीस घंटे में जिले भर में 130 से अधिक कच्चे मकान भरभरा कर ढह गए। जिसकी चपेट में आकर चार मवेशियों की मौत हो गई। मलबे में दब कर एक बुजुर्ग घायल हो गए, जबकि लाखों कीमत की गृहस्थी तहस नहस हो गई। ललौली क्षेत्र के दौलतियापुर गांव में मंगलवार सुबह 60 वर्षीय देशराज पासवान छप्पर गिरने से वह कच्ची दीवार के नीचे दब गया। बहू सुशीला के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने मलबा हटाकर बाहर निकाला। परिवार के अन्य लोग भी बाल बाल बच गए। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: बारिश में आशियाना ढहा, मलबे में दबी गृहस्थी वहीं अमौली कस्बा निवासी राम स्वरूप दिवाकर की आठ बकरियां बरामदे में बधी थीं। तभी मकान गिरने के बाद सभी बकरियां मलबे में दब गईं।...