फतेहपुर, अगस्त 14 -- Fatehpur News: विजयीपुर। किशनपुर कस्बा फीडर को जाने वाली 11 हजार की एचटी लाइन में फाल्ट आ जाने के कारण करीब दस घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। जिससे उमस भरी गर्मी में उपभोक्ताओं को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। किशनपुर उपकेंद्र से पोषित होने वाले कस्बा फीडर को जाने वाली अंडरग्राउंड केबल में खराबी आ गई जिससे करीब 10 घंटे उपकेंद्र की आपूर्ति बाधित रही, शुक्रवार की सुबह से शाम तक आपूर्ति बाधित होने के कारण नगर पंचायत की करीब दस हजार की आबादी को पीने केपानी आदि की समस्याओं का सामना करना पड़ा। वहीं केबल खराब होने के बाद उपकेंद्र के स्टाफ ने उसे दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया। लेकिन पहले फाल्ट खोजने को होने वाली पेट्रोलिंग उसके बाद खुदाई करके केबल को दुरुस्त करने में लगने वाले करीब 10 घंटे के समय के बाद आपूर्ति बहाल होन...