फतेहपुर, सितम्बर 7 -- Fatehpur News: बहुआ। ललौली पुलिस ने बताया कि सिधांव गांव निवासी सोनू प्रजापति पुत्र सूरजभान दिव्यांग है। वह लंबे समय से गांजा बेचने और सप्लाई करने में संलिप्त था। वह सिधांव इंटर कालेज के सामने गुमटी रखकर गांजा बेचता था। रविवार रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रासी का डेरा के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 1.20 किलो गांजा बरामद हुआ। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राव ने बताया कि आरोपी की दिव्यांगता के कारण उस पर आसानी से शक नहीं होता था। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...