फतेहपुर, जुलाई 12 -- Fatehpur News: खखरेरु। गत वर्ष आने वाली बाढ़ के दौरान ससुर खदेरी-2 से खागा को जाने वाला मार्ग पूरी तरह से ध्वस्त हो गया था। जिसमें हो चुके गड्ढो के कारण यहां से आवागमन करने में राहगीरों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने इस समस्या को प्रमुखता के साथ खबर का प्रकाशन किया था। उसके बाद सम्बंधित विभाग द्वारा मार्ग की मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया। बाढ़ में ध्वस्त हुई ससुर खदेरी नदी-2 से खागा मार्ग के जर्जर हो जाने के कारण इस मार्ग पर होने वाले गड्ढो व कीचड़ के कारण लोग फिसलकर चुटहिल हो रहे थे। यह भी पढ़ें- Balrampur News: हरहटा में जलभराव से सड़क बदहाल इस मार्ग से प्रतिदिन दो दर्जन गांव के हजारों लोगों का आवागनम होता है। लेकिन मार्ग के बदहाल होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करन...