Fatehpur News: ..सांप के जहर से भी घातक ट्रामा सेंटर का 'कमीशन', 35 का इंजेक्शन 740 रुपये में
फतेहपुर, अगस्त 23 -- Fatehpur News: फतेहपुर। जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में मरीजों को मुफ्त इलाज और दवाएं मिलने के सारे दावे कागजी साबित हो रहे हैं। यहां सांप के डसने से पीड़ित एक युवक के इलाज के नाम पर तीमारदारों की मजबूरी का जमकर फायदा उठाया गया। अस्पताल के भीतर मुफ्त मिलने वाला और बाहर महज 35 से 40 रुपये में मिलने वाला इंजेक्शन तीमारदार को बाहर के मेडिकल स्टोर से 740 रुपये में खरीदने के लिए मजबूर किया गया। आरोप है कि अस्पताल स्टाफ और मेडिकल स्टोर संचालकों की मिलीभगत से यह कमीशन का खेल रात-दिन धड़ल्ले से चल रहा है। खागा कोतवाली क्षेत्र के पेरी गांव निवासी पुत्तन पाल का 21 वर्षीय पुत्र सर्वेश पाल रविवार सुबह गांव के पास धान के खेत में खाद डाल रहा था। इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया। जानकारी होने पर परिजन उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.