फतेहपुर, जुलाई 19 -- Fatehpur News: जहानाबाद। बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम बिजुरी निवासी 46 वर्षीय राजेश कुमार यादव होमगार्ड जवान थे। वर्तमान में जहानाबाद थाने में तैनात थे। गुरुवार को ड्यूटी करने के बाद घर पहुंचे जहां शुक्रवार को तबीयत बिगड़ने पर परिजन सीएचसी बिंदकी ले गए जहां ब्रेन हैमरेज के लक्षण देख डाक्टर ने कानपुर हैलट अस्पताल रेफर कर दिया था। इलाज के दौरान शनिवार देर रात निधन हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...