Fatehpur News: हुसैनगंज में धर्मांतरण का आरोप लगा हंगामा, मुकदमा दर्ज
फतेहपुर, अगस्त 21 -- Fatehpur News: फतेहपुर। हुसैनगंज में सातमील कस्बे के आजाद नगर मोहल्ले में शुक्रवार दोपहर उस समय हंगामा मच गया, जब एक घर में चंगाई सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन कराए जाने का मामला सामने आया। हिंदूवादी संगठनों के विरोध और हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच-पड़ताल और मिली शिकायत के आधार पर दो महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आजाद नगर मोहल्ले में राजकुमारी पासवान पत्नी मैयादिन के घर पर कई लोग एकत्र हुए थे। यहां बाइबल का पाठ करने के साथ-साथ चंगाई सभा आयोजित की जा रही थी। आरोप है कि सभा में शामिल लोगों को धार्मिक शिक्षा दी जा रही थी और प्रार्थना करने से विशेष लाभ मिलने का दावा किया जा रहा था।
हिंदूवादी संगठन का विरोध इसकी भनक लगते ही हिंदूवादी संगठन के लोग मौके पर पहुंच गए और भारी विरोध जताते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.