फतेहपुर, अक्टूबर 3 -- Fatehpur News: हथगाम, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के वोट बचाओ, देश बचाओ, संकल्प के आज यानि चार अक्टूबर को मुख्यालय आयोजित विशाल रैली को लेकर शनिवार को हुसेनगंज विधानसभा के चंदीपुर चौराहा में एक बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष सुघरलाल यादव एडवोकेट ने की। बैठक में विधायक उषा मौर्य के पुत्र विकल्प मौर्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में रैली की तैयारियों पर चर्चा करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि रैली में विधानसभा से बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने करीब तीन हजार कार्यकर्ता शामिल होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहें तथा निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाता अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित हो, इसके लिए...