फतेहपुर, अगस्त 24 -- Fatehpur News: फतेहपुर। हुसैनगंज थाना के भिटारी गांव में हुई लूट की घटना के फर्जी होने के सबूत धीरे-धीरे पुलिस के हाथ लग रहे हैं। महिला ने कान के बाला के बदमाशों द्वारा लूट ले जाने की बात कही गई थी, लेकिन पुलिस को इस संबंध में ठोस सबूत हाथ लगा है। महिला ने घटना से कुछ रोज पहले ही कान का एक बाला गाजीपुर कस्बे के एक सुनार को बेचा था। पुलिस ने इसकी तस्दीक सुनार से कर ली है। वहीं लूट की घटना से एक दिन पहले ही फाइनेंस कर्मी रामकेश के घर पहुंचे थे और अगले दिन लोडर खींच कर ले जाने की बात कही थी। पुलिस को आशंका है कि गाड़ी खींचे जाने के डर से लूट का ड्रामा किया गया। हालांकि पुलिस लूट को फर्जी साबित करने के लिए पहले मजबूत साक्ष्य जुटाने में जुटी है। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: मां बेटे के बयानों से उलझ गई लूट की गुत्थीघटना का ...