Fatehpur News: हि फॉलोअप : आरबीएसके की गाड़ियां खड़ी, बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण ठप
फतेहपुर, अगस्त 28 -- Fatehpur News: फतेहपुर। बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की व्यवस्था जिले में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते प्रभावित हो रही है। धाता, बहुआ, भिटौरा और देवमई में आरबीएसके टीमों के वाहनों का कई महीनों से भुगतान नहीं हुआ है। भुगतान अटकने से कहीं वाहन खड़े हो गए हैं तो कहीं ईंधन के अभाव में सेवाएं बंद हो गई हैं। इससे माइक्रोप्लान के अनुसार स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुंचकर बच्चों की जांच का काम प्रभावित हो रहा है। धाता सीएचसी की आरबीएसके टीम-ए के वाहन का करीब दो माह से भुगतान लंबित है। भुगतान नहीं होने के कारण वाहन का संचालन प्रभावित है। बहुआ पीएचसी की स्थिति और गंभीर है। यहां आरबीएसके टीम-ए और टीम-बी के वाहनों का मार्च से अगस्त तक भुगतान नहीं हुआ है। ईंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.