फतेहपुर, जुलाई 23 -- Fatehpur News: जिन्हें देश का भविष्य कहा जाता है, वही नौनिहाल आज अपने स्कूल तक पहुंचने के लिए कीचड़, जलभराव, दुर्गंध और कंटीली तारों से घिरी पगडंडियों का सामना करने को मजबूर हैं। जिले के कई परिषदीय विद्यालयों तक जाने के लिए आज भी सुरक्षित और पक्का रास्ता नहीं है। ऐसे में छोटे-छोटे बच्चे रोजाना जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंच रहे हैं। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' की पड़ताल में सामने आया कि वर्षों से चली आ रही इस समस्या के कारण न केवल हर दिन हादसे की आशंका बनी रहती है, बल्कि कई विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति भी लगातार घट रही है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि शिकायतों और मांगों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। प्रशासनिक अनदेखी और जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता के बीच जिम्मेदार अधिकारी अब भी रिपोर्ट मंगान...